दातागंज (बदायूं)
Trending

सेवानिवृत डाक कर्मचारी की ह्रदय गति रुकने हुआ निधन,, परिवार व शुभचिंतको में दौड़ी शोक की लहर

दातागंज कस्बा  के वार्ड नंबर 13, मोहल्ला अरेला के रहने वाले शांति देव वर्मा का 30 मई 2026 को निधन हो गया यह डाक विभाग से सेवा निर्मित हो गए थे । उनके निधन की सूचना मिलते ही आसपास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

वर्मा अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज सेवा में लगे रहते थे जिसके कारण उन्हें काफी सम्मान प्राप्त था। अपने जीवनकाल में वे सरल, सीधे, ईमानदार और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।

डाक विभाग में अपनी लंबी सेवा के दौरान उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की, जिसके लिए नगरवासी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही, उनके अंतिम दर्शन और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके निवास स्थान मोहल्ला अरेला पर नगरवासियों, गणमान्य नागरिकों और रिश्तेदारों की भीड़ लग गई हर कोई उनके सीधे व सरल स्वभाव को याद करता है

पारिवार के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 30 मई 2026, शनिवार को दोपहर 2:00 बजे उनके पैतृक निवास स्थान (वार्ड नंबर 13, मोहल्ला अरेला) को संसार से विदा हो गए शोकाकुल परिवार के प्रति लोगों द्वारा संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!