जमीनी विवाद में पुलिस की मौजूदगी में चले ईंट पत्थर दो लोग घायल पुलिस बनी रही मूकदर्शक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
मूसाझाग।
क्षेत्र के संवेदनशील गांव काजी खेड़ा सैंजनी निवासी दलजिंदर सिंह ने बताया कि गांव में गाटा संख्या 311, 28 साल पहले अपनी मां राजवीर कौर पत्नी दलविंदर सिंह के नाम खरीदा था जिनका खतौनी में नाम भी चला आ रहा है और तभी से कब्जा भी है जिस पर खेती बाड़ी करते चले आ रहे हैं जहां उस जमीन पर किसनी महेरा के विपिन पुत्र शेर बहादुर,शेर बहादुर पुत्र गिरवर,राजवीर सिंह ,अहवरन जमीन को अपना बताते हुए कब्जा करने का प्रयास पिछले कई महीने से कर रहे हैं जिसकी शिकायत उप जिलाधिकारी दातागंज से की गई तो उन्होंने राजस्व टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह हल्का लेखपाल हेम सिंह के द्वारा जमीन की जांच करने पहुंचे ही थे कि जहां दोनों पक्षों में विवाद जैसी स्थिति होने पर नायब तहसीदार ने पुलिस को सूचना दे दी जिससे वह वहां से चले गये।
खेत स्वामी राजवीर कौर के परिजनों ने अपनी जमीन गाटा संख्या311तार लगाकर बाउंड्री कर ली थी जिस पर मंगलवार की शाम छ बजे के करीब दूसरे पक्ष के विपिन पुत्र शेर बहादुर,शेर बहादुर पुत्र गिरवर,राजवीर सिंह ,अहवरन दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ खेत पर कब्जा करने पहुंचे जहां पर सैंजनी चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे तभी दूसरा पक्ष कब्जा करने लगा तो राजवीर कौर के परिजनों ने कब्जा करने का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के सभी लोग लाठी डंडे व ईंट पत्थर लेकर हमला वर हो गए और मारपीट होने लगी वहीं चौकी प्रभारी और पुलिस मूक दर्शक बनी रही और तमाशा देखती रही जहां पुलिस के हाथ पैर फूल गए मारपीट में दलवीर सिंह,व कमलजीत सिंह घायल हो गए वहीं थाने से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तो कब्जा कर रहे लोग मौके से भाग गए वहीं दलजिंदर सिंह नेबताया कि यह पिछले कई महीनों से हमारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं जिसकी लिखित शिकायतें थाने पर दी थीं पर पुलिस ने आजतक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की थी जिसकी वजह से आज बड़ी घटना होते होते बची मारपीट का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसमें दरोगा और पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी हुई है
वहीं इस संबंध में नायब तहसीदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच के लिए गए थे फिलहाल हमारे सामने कोई झगड़ा नहीं हुआ था।
