बदायूं
जिलाध्यक्ष ने बिजली घरों का दौरा कर कर्मचारियों को किया जागरूक
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ – उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने जन जागरूकता अभियान के तहत बिजली घरों का दौरा कर कर्मचारियों को जागरुक कर 24 जून 2026 को शक्ति भवन लखनऊ पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया इस दौरान उन्होंने बदायूं शहर,कचहरी,बिल्सी शहर,बिल्सी ग्रामीण,कुरऊं,बिसौली ग्रामीण आदि बिजली घरों का दौरा किया इस दौरान उनके साथ भुवनेश कुमार सिंह, मुसब्बिर अली सिद्दीकी,धीरेंद्र कुमार,जगतपाल आदि मौजूद रहेl



