बदायूँ के शिक्षकों ने लखनऊ में भरी हुंकार, पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा महारैली में दिखाया दम
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बदायूँ-पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर सितंबर माह में लखनऊ के ईको गार्डन में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में विशाल महारैली का आयोजन किया गया।
रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने किया। बारिश के बावजूद प्रदेश भर से लाखों शिक्षक-कर्मचारी लखनऊ पहुँचे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग बुलंद की।
बदायूँ से भी इस महारैली में सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों ने भागीदारी की।
जिलाध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है और सम्मान की लड़ाई है। सरकार को कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए इसे बहाल करना ही होगा। जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।रैली में
ओमवीर यादव जिलाध्यक्ष अटेवा, डॉ. राकेश प्रजापति भास्कर सिंह, रजनीश चौधरी, राकेश सिंह, मदन गोपाल, सुरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी सम्मलित हुए।

