तेज रफ़्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगों को रोंदा,, दोनों की हुई मौत,, परिजनों में मचा चीत्कार
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – रविवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को जबरदस्त तरीके से आमने-सामने रौंद दिया जिसमें दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
हम आपको बता दें कि कुलदीप पुत्र ओमकार, संजीव पुत्र सियाराम निवासी कस्बा फैजगंज बेहटा वार्ड नंबर 6/ बाइक पर सवार होकर मुंडिया धुरेकी सिलेंडर लेने आ रहे थे तभी मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव दांवरी के समीप बिसौली की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार दोनों लोगों को बेरहमी से रोंद दिया जिसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई घटना को देखकर दौड़े आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने घायलों को अपनी निजी गाड़ी से बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया इधर पटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रोते विलखते दौड़ पड़े वही मृतक कुलदीप के भाई कमल सिंह ने बताया कि मेरा छोटा भाई कुलदीप मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करता था चार दिन पहले ही वह घर पर आया था और आज हादसे का शिकार हो गया किसी को क्या पता थी कि मुंबई से यहां खींच लाएगी मौत वही मौके पर मौजूद पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दो युवकों को टक्कर मारने वाली पिकअप गाड़ी को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया गया है। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने घटना के संबंध में जानकारी ली एवं घटना की जांच पड़ताल में जुटे ।


