दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अल्वी को हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
सम्भल जिला में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अल्वी ने आरोप लगाया है कि उन्हें 8 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे उनके घर पर रोक दिया गया। आसिफ अल्वी के अनुसार, वह दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने तथा राहुल गांधी के समर्थन में अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन का संबंध ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठाई जा रही मांगों से है।आसिफ अल्वी के मुताबिक, दिल्ली जाने की तैयारी के दौरान पुलिसकर्मी उनके घर पहुँचे और उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया। इस घटनाक्रम के बाद उनके दिल्ली पहुँचकर प्रदर्शन में शामिल होने पर सवाल खड़े हो गए हैं।
फिलहाल, इस मामले में हाउस अरेस्ट किए जाने के कारणों और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित अन्य तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)
