दातागंज (बदायूं)
Trending

समरेर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ व आंगन मिलन समारोह संपन्न; विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ बोले— सुपोषित समाज से ही होगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

विकास खण्ड समरेर (जनपद बदायूँ) में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘आंगन मिलन समारोह’ के अंतर्गत 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ मौजूद रहे। मंच पर उनके साथ एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह, भाजपा जिला मंत्री आरती कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, ग्राम कामां के प्रधान चन्द्रप्रकाश सिंह, ग्राम सिसैया के प्रधान आदर्श द्विवेदी, एडीओ पंचायत समरेर मनोज कुमार, सीडीपीओ उर्मिका  तथा सुपरवाइजर सोनम गौतम व शोभा शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में विकास खण्ड समरेर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं एवं ब्लॉक के अन्य अधिकारीगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि स्वस्थ बच्चे और सशक्त नारी ही समाज और देश की वास्तविक नींव हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर बच्चे, किशोरी और धात्री महिला को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए पूरी निष्ठा से जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण की अलख जगाने वाली सबसे मजबूत कड़ी हैं। विधायक जी ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे पौष्टिक खान-पान, स्वच्छता और बच्चों के सही पोषण के प्रति जागरूक होकर देश को सुपोषित बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

समारोह के दौरान  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और निर्देशानुसार मातृशक्ति के सम्मान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को साड़ियों का वितरण किया गया, जैसा कि मुख्यमंत्री  ने बहनों को साड़ियां भेंट करने की घोषणा की थी, उसी क्रम में सभी को साड़ियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह व उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पोषण योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मिलकर कुपोषण मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!