दातागंज (बदायूं)
Trending

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने अभिगांव गौशाला का किया दौरा , गोवंशों की हालात का जायजा लिया

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

अभिगांव गौशाला में हैं क्षमता से कई गुना अधिक गोवंश , 50 गोवंशों की क्षमता का है टीनशेड , 300 गोवंश मौजूद , भूसा रखने की जगह तक नहीं, खुले आसमान के नीचे मरने को मजबूर हैं गोवंश , ग्रामीणों द्वारा 82 गायों के मरने का आरोप

योगी सरकार में गौशालाएं गोवंशों की मृत्युशालायें बनीं – अजीत यादव

बदायूँ।  दातागंज तहसील की अभिगांव गौशाला में गोवंशों के मरने की खबर मिलने पर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने अभिगांव का दौरा कर गौशाला का निरीक्षण किया। उनके अभिगांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गौशाला में पहुंच गए और कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जानकारियां दीं ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने गौशाला का निरीक्षण करने के बाद कहा कि योगी सरकार में गौशालाएं गोवंशों की मृत्युशालायें बन गई हैं। गौशालाओं में गोवंशों के रहने ,खाने और पानी पीने का कोई इंतजाम नहीं है। भाजपा की योगी सरकार में आजादी के बाद सबसे अधिक गोवंशों की अकाल मृत्यु हुई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को ग्रामीणों ने बताया है कि गौशाला 82 से अधिक गोवंशों की मौत हुई है।पहले 480 गोवंश थे जिनमें केवल 300 गोवंश अभी मौजूद हैं । 180 गोवंशों के विषय में प्रशासन कोई भी जानकारी नहीं दे रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि अभिगांव गौशाला में क्षमता से कई गुना अधिक गोवंशों को ठूंस दिया गया है। टीन शेड में केवल 50 गौवंशों के रहने और खाने की व्यवस्था है जबकि गौशाला में 300 गोवंशों की मौजूदगी है। 250 से अधिक गोवंश खुले आसमान के नीचे बरसात और धूप में अपनी मौत मरने को मजबूर हैं। गौशाला में 300 गोवंशों के लिए भूसा रखने की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी सरकार गोवंशों की रक्षा करने में विफल साबित हुई है। भाजपा की डबल इंजन सरकार की गोवंशों के संरक्षण की नीति फेल हो गई है। पूरे सूबे में गोवंशों के साथ अत्याचार हो रहे हैं जिसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जब तक भाजपा सरकार रहेगी गोवंशों की रक्षा संभव नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने छोटे कर्मचारियों को जगह जिला और प्रदेश स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने गौशालाओं के नाम पर जारी भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ दौरे पर नवनीत यादव, सुरेंद्र सिंह, विनय ,सर्वेंद्र , धर्मपाल यादव , आदेश , सुधीर यादव , राम मोहन समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!