दातागंज (बदायूं)
Trending

कछला से जल लाकर कांवड़ियों ने प्रहलादपुर शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह

 

 

 

*मूसाझाग,।* मूसाझाग क्षेत्र के पहलादपुर गांव से कांवड़ियों का जत्था कछला घाट से गंगाजल लेकर पहलादपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचा, जहां सभी ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

 

जत्थे में जयपाल, सेवन, ऋषिपाल, सुनील और सर्वेश कश्यप सहित समस्त ग्रामवासी शामिल रहे। कांवड़ियों के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-माला और गुलाल वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

 

इस दौरान गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!