बदायूं
Trending

परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बदायूँ – सोमवार को उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे सेफ़ फ्यूचर 2.0 अभियान के अंतर्गत उप संभागीय परिवहन कार्यालय, बदायूं परिसर में स्कूली वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित चिकित्सक डॉo उत्पल रस्तोगी, नेत्र सर्जन, डॉo शिवानी गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी, कमर  इकबाल, फार्मासिस्ट,  राजपाल, नेत्र परीक्षण अधिकारी द्वारा 107 स्कूल वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन /प्रवर्तन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी  अभिनव चौधरी के द्वारा उपस्थित स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा स्कूली बच्चों को सावधानी पूर्वक चढ़ने एवं उतारने के लिए जागरूक भी किया गया। सभी चालकों को हिदायत दी गई कि वह समय से स्वास्थ्य की जांच कराते रहे अस्वस्थ हालत में वाहन ना चलाएं, सभी अपना चरित्र सत्यापन पुलिस पोर्टल पर आवेदन करने के उपरांत आवश्यक कराए सभी स्कूल संचालकों से अनुरोध है कि अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्व रखें, समय से वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा इत्यादि कराते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!