बदायूँ -अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मालवीय आवास गृह बदायूँ पर बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ मानदेय शीघ्र मिलना चाहिए ।अगर मानदेय का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो हम लोग भूख हड़ताल करेंगे । जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि बर्ष 2025 का जुलाई अगस्त सितंबर तीन माह का मानदेय जनपद की लगभग 510 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ है । जिस का शीघ्र भुगतान किया जाए ।शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 5 लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था की गई है । जिसमें आज लगभग 8 – 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं ‘उनका आयुष्मान कार्ड बनवाये जाए । इस मौके पर एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया । ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के लिए सौपा गया । जिसमे प्रमुख माँग भीषण गर्मियों को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए । प्रत्येक महीने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए ।सेवानिवृत्ति की अवधि 65 वर्ष की जाए । जिला स्तर पर संघ के पदाधिकारी के साथ बैठक का एक पत्र जारी किया जाए ।सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि अगर शीघ्र ही मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोगों के लिए भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा /इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शोभा वर्मा , जिला संगठन प्रभारी चांद बी, ब्लॉक अध्यक्ष देहगवाँ शशि रानी सक्सेना ,कादर चौक ब्लॉक अध्यक्ष कुमकुम जौहरी , जिला सचिव खजाना देवी , निशा सक्सेना ,भगवान देवी , राजबाला , सर्वेश शर्मा , माया देवी, रामदेवी, पुष्पा देवी, प्रीति वर्मा , कंचन देवी, अनवरी बेगम, डिंपल वाष्णेय, शकुंतला देवी , रेखा देवी , राजबाला भारती, अर्चना सक्सेना , मोहिनी शर्मा,आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाएं मौजूद रही ।
Related Articles
गृह क्लेश में युवक ने खुद को मारी गोली।
October 22, 2025
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर गोष्ठी आयोजित
December 18, 2025
