आसफपुर (बदायूं)

ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी एम – 1 का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संभल में शुभारंभ 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी एम – 1 के चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें डी आर पी हेमंत बाबू , राधा व बी आर पी ममता शर्मा व बबिता शर्मा सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं ।

इस चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभल जिले के विकास खंड रजपुरा से 38 व संभल से 45 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रहीं हैं ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आसफपुर क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर अंतर्जनपदीय संभल क्षेत्र में हयात नगर में स्थित जे पी गेस्ट हाउस में अनवरत रूप से चलाया जा रहा है

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 मई 2026 से 10 मई 2026 तक सुचारू रहेगा ।

यह जानकारी आसफपुर क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!