बिसौली

रोडवेज बस व कार में हुई जोरदार भिड़ंत, कार के एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली शुक्रवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर  गांव कालूपुर के पास रोडवेज बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय रहते खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!