बिना अनुमति के बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन , पुलिस प्रशासन अलर्ट
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( सीकरी ) – स्थानीय कस्बा में बिना प्रशासनिक अनुमति के बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने आसफपुर से शाहबाद मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की ।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया ।
इस दौरान बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव , कोतवाल कमलेश कुमार मिश्रा, थाना फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी सुभाष कुमार , स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान राजस्व विभाग की टीम में मौका मुआयना भी किया ।
फिल हाल स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है ।
यहां गौरतलब है कि बीते दिन सोमवार को बिना प्रशासनिक अनुमति के आसफपुर से शाहबाद मार्ग पर गांव सीकरी में गांव के कुछ सामाजिक लोगों ने अपनी सूझ बुझ के साथ बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित की ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

