संभल
Trending

गवाॅं को अनूपशहर रोड से जोड़ने वाली 900 मीटर सड़क टूटी हुई है! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

 

 

गवाॅं (सम्भल) गवाॅं नगर पंचायत में बिजली घर से अनूपशहर रोड को जोड़ने वाली सड़क में जरजर हालत में हैं रोड में गड्ढे जगह जगह हैं। कस्बा गवाॅं से इसी रोड पर प्रतिदिन लगभग 20-25 गाँव के हजारों लोग आते जाते रहते हैं। जबकि इसी मार्ग पर अजीत कुमार उर्फ राजूयादव पूर्व मंत्री विधायक का जुगलकिशोर महाविद्यालय गवाॅं है।हरि बाबा जनता इंटर कालेज,कई विद्यालय भी हैं।इसी पर अनूपशहर को टैम्पो, ट्रि, कार आदि गाड़ियां गुजरती हैं। लोग तथा छात्र छात्राऐं परेशान रहते हैं, टैम्पो पलटने का खौफ रहता है अपनी जान पर खेल कर सफर करते हैं। इस 900 मीटर टूटे रोड को लेकर आज ठा.सुमित शेखावत मंडल उपाध्यक्ष भाजपा गवाॅं ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सम्भल को लैटर पैड लिखकर अतिशीघ्र जनहित में कार्यवाही करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!