दातागंज (बदायूं)
Trending

89 दिन बाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया, अपहरणकर्ता गिरफ्तार कर जेल भेजा

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 89 दिन पूर्व लापता हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, किशोरी के लापता होने के बाद से ही पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस ने उड़ीसा, महाराष्ट्र, गाजियाबाद, दिल्ली और मथुरा समेत कई स्थानों पर लगातार तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। सर्विलांस टीम और पुलिस टीम के प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था, जिसके चलते उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था। बताया गया कि पैसे खत्म होने के बाद आरोपी अपने पूर्व ठेकेदार से आर्थिक मदद लेने के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा निवासी व्यक्ति के पास आ रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, एसएसआई सुनील चौधरी समेत ने असधरमई मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी अंशुल यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!