
यू पी
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक ऐसा महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार किया है जो युवाओ को नशे की ओर ले जाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा था पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम क्रमशः नेहा प्रेमा बिंदिया उर्फ सोनाक्षी लक्ष्मी सुशीला उर्फ करिश्मा है इन गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में कई के खिलाफ चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।



