आसफपुर (बदायूं)

आचार्य का स्थानांतरण , अनुज की विदाई , सुनील का स्वागत , स्टाफ हुआ भावविभोर 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर ( बदायूं ) – शासनादेश के मुताबिक स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण आसफपुर से प्रदेश स्तरीय संस्थान पर लखनऊ किया गया ।

अब नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने पदभार संभाल लिया है ।

इस अवसर प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव को नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर अनेकानेक शुभ – कामनाएं देकर उन्हें ससम्मान विदा किया ।

आसफपुर संस्थान पर विकास कार्यों की तेज गति श्रीवास्तव की वास्तविक उत्कृष्ट कार्यशैली की मिसाल देखने को मिली ।

प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल में एक विशाल आधुनिक संयुक्त शौचालय , कंप्यूटर लैब , समुचित विद्युत व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा , सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक सी सी टी वी कैमरे व संस्थान पर सौंदर्यकरण के लिए विभिन्न प्रकार की वनस्पति व पौधारोपण कराया ।

इस विदाई कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के सद्व्यवहार से प्रेरित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग बेहद भाव विभोर नजर आए ।

इस अवसर पर प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को अपना मार्ग निर्देशन दिया व नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा का जोरदार स्वागत किया ।

इस दौरान संस्थान के नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह यादव , प्रधान लिपिक प्रदोष कुमार , प्रेम सागर यादव , बीरेंद्र कश्यप , राजेंद्र पाल यादव , साहिल कुमार , पूर्व प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!