बदायूं

वर्दी में मानवता: बदायूँ में ‘बेजुबानों’ के रक्षक बने खाकी वाले, सी ओ और एसएसपी की मार्मिक अपील

बदायूँ संवाददाता अभिषेक वर्मा 

 

 

 

बदायूँ/यूपी : उत्तर प्रदेश के बदायूँ जनपद में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच अब पुलिस प्रशासन ने एक नई मिसाल पेश की है। कानून व्यवस्था संभालने वाले हाथ अब बेजुबान पशु-पक्षियों की जान बचाने के लिए आगे आए हैं। दातागंज पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय और एसएसपी अंकिता शर्मा की इस मानवीय पहल ने पूरे जनपद का दिल जीत लिया है। प्यास से न टूटे किसी बेजुबान का दम दातागंज सी ओ राहुल पाण्डेय भीषण गर्मी को देखते हुए सीओ दातागंज राहुल पाण्डेय ने आम जनमानस से एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में केवल इंसान ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। प्यास और दाने के अभाव में ये बेजुबान दम तोड़ रहे हैं।दातागंज सी ओ राहुल पाण्डेय ने नागरिकों से निम्न कार्य करने का आह्वान किया है छतों पर रखें सकोरे रखे अपने घरों की छतों, बालकोनी और आंगन में मिट्टी के बर्तनों (सकोरों) में साफ पानी भर कर रखें। दाने का प्रबंध करें पानी के साथ-साथ पक्षियों के लिए थोड़ा अनाज या दाना भी डालें। पशुओं का ध्यान रखे घर के बाहर घूमने वाले गोवंश या अन्य लावारिस पशुओं के लिए छाया और पानी का प्रबंध करें। राहुल पाण्डेय, सीओ दातागंज ने कहा कि प्रकृति के संतुलन के लिए इन बेजुबानों का जीवित रहना बेहद जरूरी है। पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता जगाना भी है। वही एसएसपी अंकिता शर्मा का पूर्ण समर्थन करते हुए जनपद के सभी थानों में भी व्यवस्था होने के लिए एसएसपी बदायूँ अंकिता शर्मा ने इस मुहिम को नई ऊर्जा देते हुए जनपद के सभी थाना परिसरों को निर्देशित किया है कि वहां पशु-पक्षियों के लिए पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एसएसपी बदायूँ की अपील की।पुलिस विभाग स्वयं जलपात्र रखकर जनता के सामने उदाहरण पेश करेगा। सामुदायिक सहयोग प्रकृति संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पुनीत कार्य करें बेजुबानों की सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। जनता में भारी सराहना पुलिस प्रशासन के इस संवेदनशील रुख की पूरे जिले में सराहना हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्दी के भीतर धड़कते इस मानवीय हृदय ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर भी सीओ और एसएसपी की इस पहल को व्यापक समर्थन मिल रहा है। बदायूँ पुलिस की यह पहल साबित करती है कि सुरक्षा के साथ-साथ सेवा और करुणा भी खाकी का एक अनिवार्य हिस्सा है। इस तपती गर्मी में आपकी एक छोटी सी कोशिश किसी बेजुबान की जान बचा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!