अचानक पेड़ की शाखा टूटकर गिरने से बाइक सवार तीन लोग हुए घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली- गुरुवार देर शाम बिसौली आसफपुर रोड पर ग्राम कुंआडांडा के पास अचानक पेड़ की शाखा टूट कर गिरने से बाइक सवार तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया
बताया जाता है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अगेई निवासी राजबहादुर अपनी पत्नी शीला देवी एवं गांव के ही एक व्यक्ति अवधेश के साथ जनपद रामपुर के थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मल्लपुर किसी रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे तभी वापस लौटते वक्त बिसौली आसफपुर रोड पर गांव कुआं डांडा के पास भारी भरकम पेड़ की शाखा अचानक टूट कर गिरने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे लाकर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



