पूर्व प्रधान एवं समाज सेवी ने स्थानीय आई केयर सेंटर का उद्घाटन फीता काटकर किया , मिठाई बांटकर शुभ कामनाएं व्यक्त की
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – रविवार को क्षेत्र के गांव द्वंदपुर में आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर स्थित पाराशरी मार्केट में यहां के पूर्व ग्राम प्रधान एवं समाज सेवी सतीश चंद्र पाराशरी ने अक्षय आई केयर सेंटर के उदघाटन के अवसर पर फीता काटा ।
इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित आगंतुकों का भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर अक्षय आई केयर सेंटर के स्वामी सुमित यादव ने बताया कि आसफपुर क्षेत्र में नया आई केयर सेंटर खुलने से क्षेत्रीय लोग अपनी आंखों की जांच निशुल्क करवा सकेंगे ।
यहां ऑटो ग्रे लेंस , नजर व धूप के चश्मे व आंखों की जांच आधुनिक तकनीकी से कुशलता पूर्वज करवाने का क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिल सकेगा ।
अक्षय आई केयर सेंटर आधुनिक तकनीकी से लैस आसफपुर क्षेत्र का पहला केंद्र माना जा रहा है जहां क्षेत्रीय लोगों का अटूट विश्वास परिपक्व होता दिख रहा है ।
इस उद्घाटन समारोह में पूर्व ग्राम प्रधान सतीश चंद्र पाराशरी , पूर्व सैनिक अतुल कुमार पाराशरी , ग्राम प्रधान रहीश अहमद , पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम खिलाड़ी यादव , भारत सिंह यादव , आदित्य यादव एडवोकेट , आलोक यादव एडवोकेट , विनोद यादव , रितेश यादव , बलवीर सिंह यादव , प्रेम सिंह , आशीष यादव , कुलदीप यादव , कदीर अहमद , मुजीम , राजकुमार कश्यप आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

