अलापुर
Trending

पंजाब नेशनल बैंक कस्बा म्याऊं शाखा के सामने लगे जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। 

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

दातागंज – पंजाब नेशनल बैंक कस्बा म्याऊं शाखा के सामने लगे जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जब बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंदर साफ सफाई कर रहे थे।

 

पीएनबी की यह शाखा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एमएफ हाईवे मार्ग पर अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं के तिरंगा तिराहे के पास स्थित है। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें धुएं के गुबार के साथ 40 फीट से अधिक ऊंची उठने लगीं।

 

आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह क्षेत्र एक स्टैंड के पास होने के कारण यहां अक्सर भीड़ रहती है। गुरुवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण भी बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए थे।

 

बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने तत्काल म्याऊं पुलिस चौकी को सूचना दी। हालांकि, काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई मदद नहीं पहुंची, तो कर्मचारियों ने आसपास के स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। जनरेटर में लगी आग लगभग 25 मिनट तक धधकती रही, लेकिन स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!