अलापुर
Trending

नगर पंचायत EO की कुर्सी पर रील बनाने का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

बदायूं: जनपद के उसावां नगर पंचायत कार्यालय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस वायरल वीडियो में नगर पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजू सक्सेना के रिश्तेदार अभिषेक सक्सेना को अधिशासी अधिकारी (EO) की कुर्सी पर बैठकर रील बनाते हुए देखा जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद कस्बे में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में इस तरह की हरकतें प्रशासनिक अनुशासन और कार्यालय की गरिमा के पूरी तरह खिलाफ हैं। स्थानीय नागरिकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों से इसकी जांच की मांग की है। उनकी स्पष्ट मांग है कि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में सरकारी दफ्तरों में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!