स्वीमिंग पूल में एक बच्चे की डूबने से हुई मृत्यु की घटना में लापरवाही बरतने वाले वाटरपार्क के केयरटेकर को किया गया गिरफ्तार
बदायूँ / अलापुर – बीते 23मई को वादी जफर पुत्र रहमत शाह नि0 ग्राम भसराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ का 07 वर्षीय पुत्र हसनैन समय 12.00 बजे अपने गांव के साथियों के साथ ग्राम भसराला के नजदीक बने वार्ट पार्क / स्वीमिंग पूल में नहाने के लिये गया जिसकी करीब 13.00 बजे स्विमिंग पूल /वाटरपार्क में डूबने से मृत्यु हो गयी । वादी व स्वीमिंग पूल के संचालक द्वारा पुलिस को सूचना दिये बिना मृत बच्चे के शव को आपसी सहमति से दफन कर दिया गया था।
रविवार को थाना पुलिस को जानकारी मिलने पर जिला मजिस्ट्रेट बदायूँ से अनुमति प्राप्त कर तहसीलदार सदर दीपक कुमार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी। वादी जफर पुत्र रहमत शाह नि0 ग्राम भसराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ की तहरीर कि भसराला – अलापुर रोड़ पर इमादपुर पर बनी स्विंमिग पूल/वाटरपार्क में नहाते समय वादी के पुत्र हसनैन उम्र 07 वर्ष की मृत्यु हो जाने व स्विमिंग पूल /वाटरपार्क के मालिक जियाउद्दीन व केयर टेकर नदीम द्वारा स्विमिंग पूल का निर्माण करते समय मानकों व नियमों का पालन न करने, सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं करने तथा संबंधित विभागों से स्विमिंग पूल बनाने की कोई अनुमति नहीं लेने आदि के आधार पर मु0अ0सं0-106/2026 धारा-105 BNS बनाम जियाउद्दीन व नदीम पंजीकृत किया गया।
जांच के दौरान नियमों व मानकों के विरूद्ध बने स्विमिंग पूल / वाटर पार्क को सीज किया गया तथा वांछित अभि0 नदीम उम्र पुत्र रशीद खां निवासी वार्ड नं0 05 मौ0 नन्हे नंगला कस्बा व थाना अलापुर जिला बदायूं को गिरफ्तार कर उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त संवेदनशील व महत्वपूर्ण प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई तथा लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक अलापुर माधो सिंह बिष्ट व हल्का प्रभारी श्री मनोज कुमार के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ प्रेषित की गई है।