बदायूं

एसएसपी ने जनपद वासियों से की अपील  आगामी पर्व ईद-उल-अज़्हा को भाईचारे एवं शांति सद्भाव के साथ मनायें,, प्रतिबंधित पशुओ की क़ुरबानी न करें

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा आगामी पर्व ईद-उल-अज़्हा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के जनपद वासियों से अपील की गई है।

 

आगामी त्यौहार बकरीद को गत वर्ष की भांति इस बार भी आपसी भाईचारे, सौहार्दपूर्ण वातावारण और समन्वय के साथ मनाने की अपील की गयी । एसएसपी द्वारा सभी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी खुले स्थान एवं सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न की जाए, इसके अतिरिक्त किसी भी प्रतिबंधित पशु जैसे हाथी, घोड़ा, ऊंट एवं गौवंश पशु की कुर्बानी न दी जाये, यह बीएनएस एवं गौवध नि0 अधिनियम के तहत कानून अपराध है। इस प्रकार का कृत्य पुलिस के संज्ञान में आने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों / किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे । किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें । जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखें ।

साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ /गलत /अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें तथा ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी व्यक्ति / सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!