संभल
Trending

बबराला में रोडवेज बस और वाइक में टक्कर में एक की मौत एक युवक गम्भीर घायल

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

सम्भल जिला की तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा बबराला में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर आज सुबह लगभग 08 बजे सड़क हादसा हो गया एक युवक की मौके पर मौत ,एक गम्भीर घायल हो गया। रजनीश पुत्र राजवीर आयु 26 वर्ष निवासी लोहिया कालोनी बबराला मूल निवासी ग्राम नन्दरौली थाना गुन्नौर जिला सम्भल आज सुबह 8 बजे अपनी वाईक में पैट्रोल डलवाने बाघऊ के पास पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल डलवाने जा रहा था जैसे ही सड़क पर पैट्रोल पम्प की तरफ मुड़ा तभी तेज गति से आ रही पीतल नगरी डिपो की बस जो मुरादाबाद से आ रही थी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा रजनीश गिर पड़ा और सिर बस के पहिऐ के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भांजा देव पुत्र वीरेश आयु लगभग 12 वर्ष निवासी ग्राम बेलोन थाना नरौरा जिला बुलंदशहर गम्भीर रुप से घायल हो गया। वेटा भूरा सबसे पीछे बैठा था वह मामूली रूप से घायल हो गया।सूचना पर बबराला थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए और घायल को 108 ऐम्बुलेंस के द्वारा गुन्नौर सीएचसी भिजवा दिया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल देव को हायर सेंटर रेफर कर दिया और वेटे भूरा को जो मामूली रूप घायल था उसे घर भेजा दिया। रजनीश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मीरा का रो रो कर बुरा हाल है।

टक्कर मार कर बस ड्राइवर बस को छोड़कर फरार हो गया तथा बस को पुलिस ने अपने कब्जे कर थाना ले आयी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया ।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!