भाकियू (टिकैत )प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
सम्भल जिला मुख्यालय पर आज पुर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी अंकितप खंडेवाल से मिला और ग्यारह सूत्रीय जी ज्ञापन सौंपा। तथा समस्याओं के समाधान की मांग की प्रत्येक समस्या को जिलाधिकारी अंकित खंडेवाल जी के द्वारा विंदू बार सुना और समस्याओं के समाधान को आश्वस्त
भारतीय किसान यूनियन 4981 आपको निम्न मांगो से अवगत कराना चाहती और समाधान का चाहती है कि
1- जनपद संभल में अत्यधिक बर्षा एवं तेज हवाओं से किसानों की धान बाजरा उड़द आदि फसलों में भारी क्षति हुई है उनका सर्वे करा कर उचित मुआवजा राशि देकर किसानों को हुई क्षति की पूर्ति की जाए
2- अक्टूबर से सरकारी धान खरीद शुरू होने वाली है उसका तहसीलों में सत्यापन बारदाने की व्यवस्थाएं पहले ही की जाएं जिससे किसानों को होने वाली परेशानियों से बचा जा सके
3- जनपद में मुरादाबाद से अलीगढ़ को लिंक एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है उसके लिए व औद्योगिक गलियारों के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण होनी अधिगृहित होने वाली भूमि का सर्किल रेट दो हजार सौलह से नहीं बढ़े है कम से कम सौ प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाए जाएं तब ही किसान अपना भूमि देंगे मुरादाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेस वे को गांवों के बीच से ने निकाल कर जंगल के से निकला जाए जिससे किसानों के मकान दुकान बच सकें
4- जनपद से निकल रहे गंगा एक्सप्रेसवे से किसानों को कईं समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जैसे सर्विस रोड का अधूरे होने के कारण किसान कैसे अपने खेत या गंतव्य स्थान तक पहुँचे सर्विस रोड पर रेल लाइन पर क्रॉसिंग न होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है रेल लाइन पर या तो एनएचएआई या तो अन्डर पास बनाए या रेलवे। क्रॉसिंग। बनाए जिससे लोकल किसान अपने गंतव्य तक पहुंच सके तय मात्रा से अधिक गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूला जाता है क्षेत्रीय किसानों व जिन गांवों से गंगा एक्सप्रेसवे निकल रहा हैं उन ग्रामों को टोल टैक्स में राहत दी जाए
5- रवि की फसल किसान अक्टूबर से बोना शुरू करेंगे छोटे किसानों को दो बोरी खाद आधार कार्ड से उपलब्ध कराया जाए और जितनी भूमि किसान पर हैं खसरा खतौनी से मानक के अनुसार एक बार में खाद उपलब्ध कराई जाए
6- जनपद में विद्युत विजिलेंस द्वारा किसानों मजदूरों का तरह तरह से उत्पीड़न किया जाता हैं उसे तुरंत रोका जाए बन्दर के द्वारा केवल कटने टूटने आदि पर कार्यवाही कर भारी जुरवाना वसूला जाता है या सुविधा शुल्क वसूला जाता है उसे रोका जाए विद्युत विजिलेंस द्वारा एफआईआर होने पर हल्का करने के नाम थाने में आधार कार्ड लेने पर दो हजार रुपए की बसूली की जाती है
7- बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी को उनके गांव या ब्लॉक से बाहर के बिजली घर पर नियुक्त किया जाएं पंचायत चुनाव नज़दीक है संविदा कर्मचारी अपने विपक्षी पछ से गलत व सौतेला व्यवहार करते हैं गांव में पार्टी बंदी के हिसाब से कार्य करते हैं
8- अभी जनपद में भूमि के अंश निर्धारण में भारी त्रुटियों को गांव गांव कैंप लगाकर शीघ्र दुरुस्त किया जाए
9- जब से गांवों में प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया गया है विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था चौपट है से प्राथमिकता से कराया जाएं ग्राम पंचायत सचिव तरह तरह से प्रधान प्रशासकों के काम में अड़चन पैदा करते हैं और जिले से स्वीकृति के नाम से सुविधा शुल्क की मांग करते है उसे रोका जाए और प्रधान प्रशासकों के द्वारा भेजे गए विकास कार्यों को शीघ्र मंजूरी दी जाए
10- में राशन कार्ड से बिना सूचना के यूनिट काट दिए जाते हैं फिर उपभोक्ता को कटे यूनिट को जुड़वाने के नाम पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है सप्लाई ऑफिस में बिना सुविधा शुल्क लिए कटे यूनिट को नहीं जोड़ा जाता है जनपद की सभी तहसीलों मे सप्लाई ऑफिस में प्राइवेट कर्मचारियों की भरमार है और वह तरह तरह से राशन कार्ड उपभोक्ताओं का शोषण करते हैं और ज्यादातर राशन डीलरों के द्वारा राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट आधा किलो से लेकर एक किलो तक राशन की कटौती की जाती है उसे रोका जाए
11- जनपद संभल में माह के तीसरे बुधवार जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में होने वाले किसान दिवस का आयोजन नियमित रूप से नहीं हो रहा है जो शासनादेश का उल्लंघन है किसान दिवस को नियमित रूप से कराया जाए
उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की कृपा करें अन्यथा भारतीय किसान यूनियन 4981 विशाल आन्दोलन करने को मजबूर जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस अवसर पर प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे उदयवीर सिंह यादव रामवीर सिंह यादव डॉ पुरेंद्र सिंह यादव डॉ मोहम्मद हनीफ जबर सिंह यादव संजीव यादव रोहताश अंकित ठाकुर मुकेश यादव महावीर सिंह नेता राहत जहां चंद्रपाल सिंह गायत्री यादव अमर सिंह राजपूत राजू यादव नीरज यादव मोहम्मद जैद बंटी यादव राजेश मौर्य आदि।
