राष्ट्रीय सम्मान से बढ़ा सहसवान का मान, यदु इंस्टिट्यूट ने रचा इतिहास
साहसवान से काशिफ अली खान की रिपोर्ट
संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान बदायूं सहसवान के लिए गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया है। यदु इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को शिक्षा एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में यदु इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर जितेंद्र यादव को यह सम्मान प्रदान किया गया।
यदु इंस्टिट्यूट को भारत के 100 टॉप बेस्ट कंप्यूटर संस्थानों की सूची में शामिल किए जाने के बाद यह सम्मान मिला है। कार्यक्रम का आयोजन DITRP द्वारा किया गया। समारोह में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच सोनू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उनके हाथों द्वारा डायरेक्टर जितेंद्र यादव को सम्मानित किया गया। वहीं मोटिवेशनल स्पीकर सतीश कुमार तिवारी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मंच पर यदु इंस्टिट्यूट को मिली बड़ी उपलब्धि पूरे सहसवान के लिए गर्व का विषय बना हुआ है। छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना संस्थान की शिक्षा यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जितेंद्र यादव का सम्मान यदु इंस्टिट्यूट के साथ पूरे सहसवान का सम्मान
यदु इंस्टिट्यूट पर जितेंद्र यादव का जोरदार स्वागत हुआ इस मौके पर यदुवंश यादव चेयरमैन यदु ग्रुप स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे और बच्चों शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
यदु इंस्टिट्यूट की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

