बबराला (सम्भल) बबराला स्थित डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, बबराला में 25 से 27 सितंबर तक प्रवेशिका एवं द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड शिविर आयोजित किया गया। तीन दिवसीय शिविर में कुल 101 स्काउट एवं गाइड ने प्रतिभाग किया। इनमें प्रवेशिका के 63 तथा द्वितीय सोपान के 38 प्रतिभागी शामिल रहे।शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व, सहयोग एवं आत्म निर्भरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने कहा कि स्काउट -गाइड शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को शिविर में सीखे गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।शिविर के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं संबंधित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

