भारी वर्षा से प्रभावित धान की फसलों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
सम्भल जिला के जिलाधिकारी सम्भल आज 28 सितम्बर को
जिले में विगत तीन दिनों से हुई भारी वर्षा के कारण प्रभावित फसलों को देखते हुए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने विकास खंड बनियाखेड़ा के ग्राम पतरौआ में किसानों की प्रभावित धान की फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर फसलों की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों से फसल को हुए नुकसान के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित किसानों का शीघ्र गांव वार सर्वे कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान कोई भी प्रभावित किसान छूटने न पाए तथा सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने चंदौसी क्षेत्र में भारी वर्षा से अधिक प्रभावित गांवों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गांव में अन्य किसानों की फसलों को हुए नुकसान के संबंध में लेखपाल से गाटावार जानकारी भी ली।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी, लेखपाल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


