चंदौसी (संभल)
Trending

चन्दौसी के गाँव मोहम्मदपुर काशी में वर्षा से मकान की छत गिरी

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

सम्भल जिला की चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर काशी में लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग मकान में मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए।

गृह स्वामिनी नाजमा पत्नी अकबर अली ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे से लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के कारण मकान की छत कमजोर हो गई और शनिवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर गई।छत के मलबे में संदूक, डबल बेड, कुठिया समेत घरेलू सामान दब गया। नाजमा के अनुसार हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया गया कि नाजमा के पति अकबर अली दिल्ली में मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। नाजमा की सात बेटियां हैं। ऐसे में मकान की छत गिरने से परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

( सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!