चंदौसी (संभल)
Trending

मिशन शक्ति 0.6 एवं स्वच्छता अभियान  महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

चंदौसी (सम्भल) चन्दौसी मे शुक्रवार को नगर पालिका परिषद चंदौसी एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं मिशन शक्ति 0.6 अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या 13, आवास विकास कॉलोनी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी अधिकारी श्री सत्येंद्र प्रकाश जी के आदेशानुसार डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से स्थानीय महिलाओं एवं मनोकामना इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश देते हुए 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा तथा 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।स्वच्छता जागरूकता के अंतर्गत महिलाओं एवं छात्राओं को घरों से निकलने वाले कचरे का स्रोत पर ही चार श्रेणियों—गीला, सूखा, सेनेटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरा—में पृथक्करण करने की जानकारी दी गई। साथ ही, घरों में होम कंपोस्टिंग अपनाकर गीले कचरे से जैविक खाद तैयार करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा प्लास्टिक मुक्त चंदौसी के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं विकसित समाज की आधारशिला है। महिलाओं एवं छात्राओं को अपने परिवार और आस पास के लोगों को भी स्वच्छता, कचरा पृथक्करण तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रियंका सिंह, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अर्बन कोर्डिनेटर करन सिंह एवं नगर पालिका के स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।संदेश: “महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता; स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ चंदौसी की जिम्मेदारी।”

 

(अनुरूध्द कुमार शर्मा बबराला)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!