चंदौसी (संभल)
Trending

भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने किया सुंदर काण्ड, बिष्णु विहार कालोनी में देर रात हुआ आयोजन , सैकड़ों भक्त हुए शामिल

बिसौली से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

 

चंदौसी । कस्वा चंदौसी के बहजोई रोड स्थित बिष्णु विहार कालोनी में रविवार की देर रात भक्तों ने भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया। इस आयोजन में सैकड़ों भक्त शामिल हुए । बढ़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित अजय शर्मा,अनुज शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और इसके बाद सुंदर काण्ड का पाठ शुरू किया गया । इस कार्यक्रम में मौजूद सभी भक्तों ने भगवान गणेश की भव्य आरती में भी भाग लिया जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरण भी किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन कुलदीप सिंह चौहान के द्वारा कराया गया । इस कार्यक्रम में प्रिंस प्रताप सिंह , पुष्पेन्द्र सिंह कठेरिया, जसबीर सिंह, के पी सिंह, कुलदीप, मुनील राघव, लाखन सैनी, अध्यापक राजेश कठेरिया, अबधेश चौहान, शशांक भदौरिया, ओमेंद्र सिंह कठेरिया, सचिन, नितिन, राजेश, प्रदीप पाठक, उदयवीर सिंह, पीएस यादव , कपिल गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!