भटपुरा में दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, पढ़ाई के साथ खेलों को भी जरूरी बताया।
वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट
बिसौली क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा के प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ में अर्चित ने प्रथम, अनिकेत ने द्वितीय और आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम दौड़ में अंकित प्रथम, ऋतुज द्वितीय और सुधांशु पाल तृतीय रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ में अंकित बिसौली ने प्रथम, रवि दपतरा ने द्वितीय और दिव्यांशु पंडित ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह पाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए।
इस मौके पर अर्जुन सिंह, तन्हा एथलीट, हिमांशु, अजय बघेल, बॉबी पाल, दिग्विजय, अभय पाल एथलीट, नवनीत एथलीट और सोनू पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



