गुन्नौर (संभल)
Trending

गवाॅं नगर के विकास में अध्यक्षता सर्वेश दिवाकर, ईओ श्वेताँक सारस्वत एवं सभासद संतोष गिरि का सराहनीय योगदान! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

गुन्नौर( सम्भल) गुन्नौर तहसील की नगर पंचायत गवाॅं में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए अध्यक्षता   सर्वेश दिवाकर, अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्वेताँक सारस्वत एवं सभासद संतोष गिरि द्वारा निरंतर अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयास से आज गवाॅं में बबराला बस स्टैंड से हरिबाबा जनता इण्टर कालेज तथा सब्जी मंडी से सम्भल चौराहे तक सीसी रोड का कार्य से से चेयरमैन श्रीमती सर्वेश दिवाकर के द्वारा रोड पड़ने का कार्य शुरू हुआ इनके सामूहिक प्रयासों और जनहित के प्रति समर्पण से नगर के विकास को नई दिशा मिल रही है।

नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क एवं नाली निर्माण तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में इनकी भूमिका सराहनीय है। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना है। अध्यक्षता श्री मती सर्वेश दिवाकर के नेतृत्व, ईओ श्वेताँक सारस्वत के प्रशासनिक सहयोग तथा सभासद संतोष गिरि व अन्य सभासद गण की सक्रिय सहभागिता से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। जनसमस्याओं को समझकर उनका समाधान करना और नगर के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देना ही एक बेहतर जनप्रतिनिधित्व की पहचान है।आशा है कि इसी प्रकार आपसी समन्वय, ईमानदार प्रयासों और जनसहयोग के साथ नगर में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी तथा नगरवासी आने वाले समय में बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर चेयरमैन श्रीमती सर्वेश दिवाकर, चेयरमैन पति भगवानदास दिवाकर, सभासद संतोष गिरि, सभासद अनुराग अग्रवाल, ठेकेदार कल्लू खां आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!