महिला संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार , दसवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्रीय महिला संविदा कर्मी आशा बहुओं व संगिनी ने अपनी मांगों को लेकर दसवें दिन भी हल्लाबोल प्रदर्शन जारी रखा ।
इस धरना प्रदर्शन में संविदा कर्मियों का कहना है कि सामान वेतन समान कार्य व स्थायीकरण नहीं होने तक यह अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्श जारी रहेगा इस प्रदर्शन में इंदिरा सिंह , वाला यादव , अनुराधा सक्सेना , आरती सक्सेना , जयश्री , अंजना शर्मा , रजनी , अर्चना यादव ,सुनीता , पूनम , सुमन , कविता , शशि प्रभा , संतोष , अनीता , गुड़िया , हरप्यारी , कुसुम लता , ज्ञानवती , रीना , सुनहरी , शारदा यादव , सरस्वती , गीता , देवकी , राजकुमारी , मंजू , शिमला , मोर श्री , फूलवती , रेशु , सुधा सहित लगभग पांच दर्जन से अधिक महिला संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया । इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
