आसफपुर (बदायूं)
Trending
स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांचकर दवाईयां वितरित की
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्टाफ नर्स मधुबाला सक्सेना व गीता , ज्योति जेम्स ने गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की ।
इस कार्यक्रम में लगभग लगभग 27 गर्भवती महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया ।
यह स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक माह की 1 , 9 , 16 , व 24 तारीख को आयोजित किया जाता है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

