गुन्नौर (संभल)
Trending
रिजवान सैफी ने मंदिर की पुताई एवं भंडारा कराकर के पेश की हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल।
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
गुन्नौर (सम्भल) गुन्नौर तहसील के रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमेदपुर में आज मुस्लिम समाज सेवक ने हिन्दू मुस्लिम एकता को बनाऐं रख कर मिशाल कायम करी, उमेदपुर के रिजवान सैफी ने गाँव में प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते की सड़क काफी टूटी हुई थी जलभराव था वहाँ अपने पैसे से मिट्टी डलवाई, उमेदपुर ही स्थित चामढ़ मंदिर पर पहले पुताई कराई, रंग पैंट कराया तथा अपने रुपयों से ही मंदिर पर रामायण पाठ पंडितों द्धारा कराया एवं भंडारा भी अपने पैसों से कराया। इस नेक कार्य की प्रशंसा परे गाँव के साथ साथ आसपास के गाँवों में भी हो रही है इस की चर्चा।

