
बबराला नगर गुन्नौर के जुलेहपुरा की पुलिया से राम बरात निकाली गयी।राम बरात को देखते हुए गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने सभी व्यवस्था चाक चौबंद रखी।
राम बरात का जुलेहपुरा की पुलिया पर गुन्नौर ब्लॉक प्रमुख आशीष उर्फ हनी यादव ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। रामबारात में काली अखाडा ,राम दरवार, गणेश जी, विष्णु जी,शंकर जी आदि अन्य झाकियां थीं।जिसे देखने को भारी भीड़ जुटी।रामबारात बदायूँ रोड़ जुलेहपुरा की पुलिया से आरम्भ होकर मोहल्ला जुलेहपुरा,सदर बाजार,मोहल्ला सराय होते हुए चामुंडा मन्दिर पर जाकर समाप्त हुई।पुलिस फ़ोर्स व्यवस्था बनाने में जुटी रहा।इस मौके पर रामलीला प्रधान विनोदवार्ष्णेय,हुकुमचंद, सुभाष चन्द्र कुमोद वार्ष्णेय,पुलकित,दीपक,ईशु संजीव,रोनू वार्ष्णेय,कल्लू वार्ष्णेय,सन्दीप,प्रशांत वार्ष्णेय,सुमित वार्ष्णेय, सुबोध,हर्षित,जूलियस सीजर,इंदीवर,उमेश चन्द्र,केशव,भोला आदि थे।
अनिरुद्ध भारद्वाज, बबराला सम्भल



