गुन्नौर (संभल)
Trending
बबराला में आर्य महासम्मेलन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला शनिवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बबराला स्थित बाबू राम सिंह भाय सिंह महाविद्यालय पहुंचकर 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले प्रान्तीय आर्य महासम्मेलन के संबंध में की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार,दयाशंकर आर्य सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला सम्भल


