गुनौर के फारूक अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

संभल जिले के गुनौर कस्बे के मोहल्ला फाजिल स्थित फारूक अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आज 05 सितम्बर को अब्दुल सलाम शिक्षा समिति के तत्वावधान में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध तंत्र और शिक्षकों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर केक काटकर मनाया । विद्यालय के प्रबंधक रुहुल इस्लाम ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों को विशेष रूप से टॉफियां वितरित की गईं और उनके बीच खुशी का माहौल रहा। रूहुल इस्लाम ने डॉ. राधाकृष्णन के विचारों को साझा करते हुए समाज में शिक्षकों के सम्मान और उनके अमूल्य योगदान के महत्व पर जोर दिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में गुरुजनों के प्रति आदर भाव पैदा करना और डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेना था। इस अवसर पर मोहम्मद ज़ैद , सीमा, निशा, अदीबा, नसीम आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

