सहसवान (बदायूं)
Trending

प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया गया सम्मान

सहसवान से काशिफ अली खान की रिपोर्ट

संवाददाता काशिफ अली खान सहसवान

सहसवान बदायूं- प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान शिक्षक कैलाश चंद्र ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, दर्शन व शिक्षा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी शिक्षकों के लिए प्रेरणा हैं और शिक्षा का मुख्य उद्देश्य चरित्र निर्माण होना चाहिए।शिक्षक दिवस के मौके पर काशिफ अली खान ने शिक्षक कैलाश चंद्र को शील्ड देकर व पटका डालकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के प्रति उनकी कर्मठता व समर्पण की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!