गुन्नौर (संभल)
Trending
समाजसेवी रिजवान सैफी ने मानवता मिशाल पेश कर गड्ढे में तब्दील सडक पर निजी खर्च से डलवाई मिट्टी,,ग्रामीणों में खुशी की लहर
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
लल्ला सलमानी,
गवाॅं (सम्भल) रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उमेदपुर में मेन रास्ता जो प्राथमिक विद्यालय को जाता है सड़क काफी खराब तथा जलभराव गडढे थे। छात्र छात्राओं को अपने अपने घरों से विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती थी। उस सड़क पर गाँव के समाज सेवक रिजवान सैफी ने लोगों की तथा छात्रों की परेशानी को देखते हुए मिट्टी डलवाई और गांव उमेदपुर के चामंढ़ मंदिर पर गांव वालों की देखरेख में काम कराया गया। गाँव वालों में रिजवान सैफी की श समाज सेवा की चर्चा चारों ओर फैल गई। हिन्दू मुस्लिम सब खुश हैं।


