दातागंज (बदायूं)
Trending
दातागंज के शिव पैलेस में संपन्न हुई भाजपा के तीन मंडलों की सामूहिक संगठनात्मक बैठक
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज- रविवार को नगर के शिव पैलेस में मंडल समरेर, मंडल दातागंज नगर एवं मंडल दातागंज ग्रामीण के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों व बूथ अध्यक्षों की एक वृहद सामूहिक बैठक क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, जहाँ विधायक श्री सिंह ने संगठन की मजबूती व बूथ प्रबंधन पर बल देते हुए ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों को सफल बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया; इस दौरान तीनों मंडलों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
