डीएम एसपी ने गुन्नौर तहसील समाधान दिवस में सुनी शिकायते,, 5 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला गुन्नौर तहसील सभागार में शनिवार को डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। इसमें अलग-अलग विभागों की कुल 68 शिकायतें मिलीं। जिनमें से 5 का मौके पर निपटारा हो गया। बाकी 63 शिकायतों के समाधान के लिए डीएम ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए समाधान दिवस में राजस्व विभाग से जुड़ी सबसे ज्यादा 57 शिकायतें मिलीं जिनमें से 5 का निपटारा हुआ चकबंदी विभाग की 4 पुलिस की 5 ग्राम विकास की 1 और अन्य विभाग की 1 शिकायत भी मिली इन शिकायतों का मौके पर निपटारा नहीं हो पाया डीएम अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समय पर और सही तरीके से निपटारा हो इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों पर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला सम्भल


