सिंह कोल्डस्टोरेज में ब्राह्मण समाज की संगोष्ठी का हुआ आयोजन,,विधायक बब्बू भैया ने किया फूल बरसाकर स्वागत
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
*दातागंज।* सिंह कोल्डस्टोरेज प्रांगण में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोगों का क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का सिर हमेशा ब्राह्मणों के सम्मान में झुका रहता है और ईश्वर के दर्शन कराने में भी ब्राह्मण का ही योगदान है। मोदी जी-योगी जी की सरकार में राम मंदिर का सपना साकार हुआ है। आपका आशीर्वाद और सहयोग ऐसे ही मिलता रहा तो विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य ऐसे ही होते रहेंगे और रामराज्य की परिकल्पना साकार होगी। ब्राह्मण समाज तीसरी बार भी योगी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा ने कहा कि स्वाभिमानी ब्राह्मण कभी दल बदल की राजनीति नहीं करता, वह नफा-नुकसान की चिंता न करते हुए एक ही नाव पर सवार रहता है। विधायक बब्बू भैया ने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान किया है।
ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा ने विधायक राजीव कुमार सिंह व ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी लोग ब्राह्मण समाज की विधायक व भाजपा से दूरी बनाना चाहते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
पूर्व जिला महामंत्री भाजपा पंडित शारदा कांत (शीकू भैया) ने कहा कि क्षत्रिय व ब्राह्मण समाज का अटूट रिश्ता है, इसमें दरार डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवी है, वह मौसम की तरह रंग व दल बदलने वालों से बचे।
ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने ब्राह्मण समाज को हमेशा वोट बैंक समझा, जबकि ब्राह्मण समाज स्वाभिमान, सम्मान, ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण का प्रतीक है। उसका अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी ब्राह्मण नेता राजीव दुबे (नन्हे लला’) ने कहा कि व्यक्तिगत हित के लिए कोई व्यक्ति दल बदल सकता है, किन्तु सच्चा ब्राह्मण पहले भी भाजपा व विधायक के साथ था और आज भी खड़ा है।
कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी विपिन शर्मा पूर्व प्रधान,जमालपुर ने कहा कि ब्राह्मण समाज अराजकता फैलाने वाली पार्टियों को मौका नहीं देगा और आने वाले समय में भाजपा व विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, देवदत्त शर्मा, नन्दकिशोर शर्मा, ब्रहमानंद मिश्रा, के.के. पाण्डेय प्रधान, राजेश उपाध्याय प्रधान,हरीओम मिश्रा प्रधान, रामलड़ैते शर्मा प्रधानाचार्य, महेश मिश्रा, विश्नू चन्द्र शर्मा पूर्व सैनिक, यज्ञदत्त शर्मा, राहुल चौबे, हरीशंकर शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

