दातागंज (बदायूं)
Trending
स्टेरिंग फेल होने से सड़क किनारे पलटा ट्रैक्टर, चालक बाल-बाल बचा
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज (बदायूं)। किशोरपुर से ग्योंतिया जा रहा एक ट्रैक्टर कोडाजयकरण के पास अचानक स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक किशोरपुर निवासी किशोरी बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने ट्रैक्टर से किशोरपुर से ग्योंतिया की ओर जा रहा था। रास्ते में कोडाजयकरण के पास अचानक ट्रैक्टर की स्टेरिंग फेल हो गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


