एफ एन एच डब्ल्यू मॉड्यूल – 2 व समूह सखी एम – 1 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी एम – 2 व एफ एन एच डब्ल्यू मॉड्यूल – 2 के 01 तथा समूह सखी एम – 1 कुल चार सत्रों का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते बुधवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आरपी बीरेंद्र पाल सिंह , ओमपाल सिंह , शर्मिला , शशिबाला , हेमंत कुमार , बविता शर्मा ,विपिन कुमार शर्मा व मीरा भारती ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने सभी महिला प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट करते हुए उन्हें शुभ – कामनाएं दीं ।
यह कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला संभल क्षेत्र ग्राम आटा स्थित एक संस्थान पर 07 जून 2026 से 10 जून 2026 तक अनवरत रूप से संचालित रहा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

