आसफपुर (बदायूं)
Trending
डेंगू व मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के चलते डॉक्टरों की टीम अर्लट , गांव में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – बदलते मौसम के चलते डेंगू व मलेरिया जैसे घातक रोगों के बढ़ते प्रकोप के चलते स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा के निर्देशन में क्षेत्र के गांव पिपरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें डॉक्टर अफाक , डॉक्टर नाजरा आजाद , लेब टेक्नीशियन श्याम सुंदर , पुष्पेंद्र कुमार आदि डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने लगभग 156 से अधिक मरीजों का निःशुल्क परिक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की ।
यह दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया में विधिवत ढंग से सुचारू रहा ।
यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह