सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में योग शिविर का आयोजन, छात्रों ने सीखे योग के गुर
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में मंगलवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार एवं चंडीगढ़ पुलिस के योग प्रशिक्षक हरियाणा निवासी राम गोपाल सिंह यादव ने शिरकत की।
योग प्रशिक्षक राम गोपाल सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन करके दिखाए और उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन भी एकाग्र होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही एकमात्र ऐसा साधन है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने योग प्रशिक्षक राम गोपाल सिंह यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिया गया योग प्रशिक्षण छात्रों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा।
कार्यक्रम में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार मान सिंह यादव, कारगिल युद्ध के नायक सूबेदार कृष्णवीर सिंह यादव, महेश पाल सिंह यादव, नीरज चौहान, विपलव भारती, रामौतार मौर्य, विपुल प्रताप सिंह, प्रवीण मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


